{"_id":"607ffe868ebc3e8d2f36c2aa","slug":"jammu-kashmir-speed-of-vehicles-being-checked-by-speed-radar-gun-more-than-100-chalans-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: स्पीड राडार गन से जांची जा रही वाहनों की रफ्तार, दो दिन में 100 से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: स्पीड राडार गन से जांची जा रही वाहनों की रफ्तार, दो दिन में 100 से अधिक चालान
Wed, 21 Apr 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:59 PM IST
सार
हादसे रोकने के लिए सिद्दड़ा-बाइपास पर पुलिस ने शुरू किया अभियान। गन से 300 मीटर दूर से ही वाहन की स्पीड चेक हो जाती है।
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे पर हादसे रोकने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। आधुनिक स्पीड राडार गन से वाहनों की रफ्तार जांची जा रही है। सिद्दड़ा बाईपास पर दो दिन में पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों के 80 चालान किए। 20 चालान सांबा और कठुआ में काटे गए। बता दें, नेशनल हाइवे पर वाहनों की ओवरस्पीड हादसों का सबब बन रही है। खासकर कुंजवानी से लेकर बन टोल प्लाजा तक हर रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
हर महीने औसत 30 से 40 लोगों की जान जा रही है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह प्रयास किया गया है। एएसपी ट्रैफिक पुलिस प्रदीप सिंह टीम के साथ आधुनिक गन से वाहनों की स्पीड जांचने में जुटे हुए हैं। सिद्दड़ा बाइपास पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस मशीन के माध्यम से 200 से 300 मीटर दूर से आने वाले वाहन की स्पीड चेक हो जाती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ओवरस्पीड चलने वाले 40 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काटे। वहीं मंगलवार को भी इतने ही चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक पुलिस सिटी और रूरल दोनों ने ही यह मशीनें मंगवाई हैं। दोनों ही जगहों पर इस मशीन से जांच हो रही है। दो दिन में सिटी और रूरल में हाइवे पर 100 से अधिक चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कश्मीर डिवकॉम: घाटी में लॉकडाउन की नहीं कोई आवश्यकता, इस वजह से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
हाइवे पर सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ रहा है। जिसकी वजह ओवरस्पीड है। ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए ही यह स्पीड राडार गन लाई गई है। इससे दूर से आने वाले वाहन को देखकर पता चल जाता है कि इसकी स्पीड कितनी है। इसके बाद उक्त वाहन को आगे जाकर रोक कर उस पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे कई वाहनों के चालान काटे गए हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान शहर मेें भी शुरू किया जाएगा। -शिव कुमार, एसएसपी, ट्रैफिक पुलिस