फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Snowfall and rain valley, weather will change again state May 29 and 30

जम्मू-कश्मीर: घाटी में बर्फबारी और बारिश, 29 और 30 मई को प्रदेश में फिर से करवट बदलेगा मौसम

Fri, 26 May 2023 09:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 09:35 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 मई को मौसम का मिजाज दोबारा बदल सकता है। शनिवार को अधिकांश मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Snowfall and rain valley, weather will change again state May 29 and 30
जम्मू में हल्की बूंदाबांदी के बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जम्मू में जहां धूप खिली रही, तो कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवा से ठंडक का अहसास हुआ। इस दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री तक गिर गया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी अभी तपिश से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 मई को मौसम का मिजाज दोबारा बदल सकता है। शनिवार को अधिकांश मौसम साफ रहेगा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अलावा राजदान टॉप, फरकिया गली, जेड गली, गांदरबल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में दोपहर तक बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज बारिश शुरू हो गई थी। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 19.2, पहलगाम में सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 17.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.8 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में हल्के बादलों के साथ मौसम खुला रहा। लेकिन तपिश से राहत रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 33.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 21.4, बटोत में सामान्य से 6.8 डिग्री गिरकर 22.0, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 29.5 और भद्रवाह में सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed