फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Six development projects in the state in special category, know how much amount was received for which work

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में छह विकास परियोजनाएं खास श्रेणी में, जानिए किस कार्य के लिए मिली कितनी राशि

Fri, 13 Aug 2021 09:46 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 13 Aug 2021 09:46 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना, गैस पाइपलाइन और कीरू व कवार पन बिजली परियोजनाएं शामिल।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Six development projects in the state in special category, know how much amount was received for which work
जम्मू-कश्मीर में विकास - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

प्रदेश में निर्माणाधीन व प्रस्तावित छह विकास परियोजनाओं को सरकार ने खास (आइकोनिक) परियोजना की श्रेणी में रखा है। इन परियोजनाओं में जम्मू व श्रीनगर में प्रस्तावित मेट्रोलाइट रेल परियोजना के अलावा बठिंडा, जम्मू व श्रीनगर गैस पाइपलाइन, कीरू व कवार पन बिजली परियोजनाएं और शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना शामिल हैं।

विज्ञापन


योजना और निगरानी विभाग जम्मू कश्मीर ने आधिकारिक रिकॉर्ड में छह परियोजनाओं को खास प्रोजेक्ट की श्रेणी की सूची में शामिल किया है। 624 मेगावाट पन बिजली उत्पादन की क्षमता वाली कीरू पन बिजली परियोजना का निर्माण कार्य 4287 करोड़ की राशि से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन फरवरी 2019 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन


540 मेगावाट पन बिजली उत्पादन की क्षमता वाली कवार पन बिजली परियोजना का निर्माण 4642 करोड़ की राशि से होना है। इस संबंध में निवेश मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है। शाहपुर कंडी परियोजना का निर्माण 2793 करोड़ की राशि से होना है। इसके लिए पंजाब परियोजना प्राधिकरण की तरफ से जम्मू कश्मीर की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बच्चों में इंटरनेट एडिक्शन बढ़ा, चिड़चिड़ापन और आंखों की समस्या

जम्मू-श्रीनगर गैस पाइपलाइन का निर्माण 4086 करोड़ से होगा
उज्ज परियोजना का निर्माण 9167 करोड़ की राशि से होना है। वहीं बठिंडा, जम्मू, श्रीनगर गैस पाइपलाइन का निर्माण 4086 करोड़ की राशि से होना है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना का निर्माण 9846 करोड़ की राशि से होगा।

श्रीनगर में 25 किलोमीटर की एलिवेटेड मेट्रोलाइट पर 5733 करोड़ व जम्मू में 23 किलोमीटर की एलिवेटेड मेट्रोलाइट पर 4113 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च आएगी। प्रदेश सरकार ने परियोजना के डीपीआर को मंजूरी दी दी है और अब इसे केंद्र सरकार के पास फंडिंग व मूल्यांकन के लिए भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed