फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir shopian villagers complaint to police against army assaults

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के लोगों ने सेना पर मारपीट का लगाया आरोप, अधिकारी बोले

Thu, 19 Jul 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir shopian villagers complaint to police against army assaults
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में स्थानीय लोगों ने सेना पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बुधवार को काफी संख्या में जिले के मश्वार्ड गांव के लोगों ने पुलिस के पास पहुंचकर एफआईआर की मांग की। सेना के प्रवक्ता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि जवान ऐसी हरकतों को अंजाम नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार देर रात सेना के जवान घरों में दाखिल हुए और लोगों के साथ मारपीट की। इसमें दर्जन भर लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी आरोप लगाया कि सेना ने घरों में तोड़फोड़ भी की। उनका कहना था कि गांव के लोगों ने कभी भी सुरक्षा बलों पर न तो पथराव किया और ही किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों में शामिल रहे। सीएमओ शोपियां के अनुसार नौ घायलों को पुलवामा के राजपोरा अस्पताल लाया गया था जिनमें से कई को श्रीनगर इलाज के लिए रेफर किया गया है। एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि लोगों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने ट्वीट कर सेना के जवानों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की निंदा की है।
विज्ञापन


धमकी भरे पोस्टरों से हिज्ब ने झाड़ा पल्ला
डाउनटाउन में लगाए गए धमकी भरे पोस्टरों से हिजबुल मुजाहिदीन ने पल्ला झाड़ लिया है। मंगलवार को लगाए गए पोस्टर में आईएस का झंडा लहराने वाले तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के नाम थे। हिज्ब के ऑपरेशनल कमांडर मोहम्मद बिन कासिम ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को भेजे गए बयान में कहा है कि संगठन ने न तो कोई पोस्टर जारी किए हैं और न कोई हिटलिस्ट बनाई है। संगठन ने इसे भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई बताते हुए कहा कि कई बार ऐसी रणनीतियों का उपयोग कर हमारे समाज को विभाजित करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed