फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Shatrughan sinha reached Srinagar spoked on withdraw from pdp bjp alliance

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर दौरे पर आए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले, भाजपा-पीडीपी दोनों बिल्कुल दुरुस्त नहीं

Sun, 15 Jul 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Shatrughan sinha reached Srinagar spoked on withdraw from pdp bjp alliance
शत्रुघ्न सिन्हा ने की महबूबा मुफ्ती से की मुलाकात
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि रियासत में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा व पीडीपी के बीच अनावश्यक रूप से आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। दूसरे पक्ष पर आरोप लगाना गलत है क्योंकि कोई भी बिल्कुल दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

 
शत्रुघ्न सिन्हा परिवहन, पर्यटन व संस्कृति के संसदीय दल के साथ दौरे पर श्रीनगर आए हैं। वर्ष 2015 के बिहार चुनाव के बाद से भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि एक बार जब दोस्त दुश्मन बन गए तो अनावश्यक आरोपों का खेल शुरू हो गया। एक अच्छा गठबंधन टूट गया।
विज्ञापन

 



जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सहयोगी थे और सरकार मिलकर चला रहे थे। दुर्भाग्य से कुछ सप्ताह पहले हमारे रास्ते अलग हो गए। इस वजह से यह कहना गलत है कि हम सही हैं और वह गलत हैं। दूसरे ट्वीट में कहा कि याद रखें कि कोई भी दुरुस्त नहीं है। सबकी अपनी कमियां व ताकत हैं। हमें इसके साथ रहने की आदत सीखनी चाहिए। 

 


शॉट गन ने ट्वीट कर कहा कि मेरे लिए एक बार जो दोस्त बन गया वह हमेशा के लिए दोस्त है। संसदीय दल के आधिकारिक दौरे के बीच मैंने अपने पारिवारिक मित्र व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। हम दोनों ने राजनीति को छोड़कर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कुछ युवा तथा कर्मठ पीडीपी विधायकों से भी मुलाकात की। उनसे भी मिला जिनका हालिया घटनाओं से दिल टूटा है। पाया कि वह साहसी तथा निष्ठावान हैं। आज जरूरत है कश्मीर समस्या के समाधान के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के कश्मीरियत, इंसानियत व जम्हूरियत की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed