फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Service Selection Board 10 crore recovered in three recruitment examinations all canceled

रोजगार: तीन भर्ती परीक्षाओं में वसूले 11 करोड़, तीनों रद्द, जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं, उम्मीदवार सड़कों पर

Thu, 01 Sep 2022 09:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 09:34 AM IST
सार

जेकेएसएसबी ने पिछले एक साल में करवाई तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नाम पर बेरोजगार युवाओं से आवेदन शुल्क के रूप में 11 करोड़ से अधिक वसूले हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Service Selection Board 10 crore recovered in three recruitment examinations all canceled
Jammu Youth Protest (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में एक साल के भीतर 2.89 लाख युवाओं से जुड़ी तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं रद्द हुई हैं। अनियमितता का हवाला देकर सरकार ने परीक्षाएं रद्द कर जांच सीबीआई को तो सौंप दी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और परीक्षा एजेंसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी नौकरी का सपना सजोए लाखों उम्मीदवार सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 2021 में फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट (एफएए) के 972, जेई सिविल के 162 और 2022 में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसचूना जारी की थी। इसमें फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा छह मार्च जबकि एसआई की परीक्षा 27 मार्च को हुई थी। 
विज्ञापन


पांच माह बाद ही सरकार ने अनियमितताओं के कारण दोनों भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए लाखों युवाओं की उम्मीदों को तोड़ दिया। फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा में सफल 972 युवाओं ने परीक्षा रद्द नहीं करने की मांग को लेकर 40 दिनों से ज्यादा समय तक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया, लेकिन सरकार ने अनियमितता का हवाला देकर परीक्षाएं रद्द कर दीं। हैरानी यह है कि परीक्षा में अनियमितताएं रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के नाम अभी तक सिर्फ तबादला ही किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार संदीप कुमार ने कहा कि दो साल से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। दिल्ली में सिविल इंजीनियर की नौकरी छोड़ भर्ती परीक्षा की तैयारी की थी। एसआई की परीक्षा में मेरिट सूची में नाम आने पर नौकरी मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने से सारे सपनों पर पानी फिर गया। अब फिर से तैयारी करनी होगी, जो काफी मुश्किल है। 

 

वसूला 11 करोड़ से अधिक आवेदन शुल्क

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पिछले एक साल में करवाई तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नाम पर बेरोजगार युवाओं से आवेदन शुल्क के रूप में 11 करोड़ से अधिक वसूले हैं। इसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई), फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट और जेई सिविल की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। जेके एसआई में 1200 पदों के लिए 1.13 लाख युवाओं नेे आवेदन किया था। आवेदन शुल्क के नाम पर चार 4 करोड़ रुपये वसूले गए थे। वहीं जेई सिविल में 162 पदों के लिए 40 हजार से अधिक युवाओं से 2.80 करोड़ रुपये और फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 972 पदों के लिए 1.36 लाख युुवाओं से 4.76 करोड़ रुपये वसूले गए थे।
 

कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द

  • परीक्षा          पद                  वर्तमान स्थिति            कारण 
  • एसआई       1200             रद्द, सीबीआई जांच       पेपर लीक 
  • एफएए         972              रद्द, सीबीआई जांच       पेपर लीक 
  • जेई सिविल    209              रद्द, सीबीआई जांच      पेपर लीक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed