फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Selfie taken first, then selfie point broken with sticks, incident captured in CCTV

जम्मू-कश्मीर: पहले ली सेल्फी फिर लात-डंडों से तोड़ा सेल्फी प्वाइंट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 07 Dec 2021 12:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 07 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

जम्मू में स्थित सेल्फी प्वाइंट आई लव जम्मू को कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह शहर का पहला सेल्फी प्वाइंट है। ऐसे कुछ और सेल्फी प्वाइंट बनने हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Selfie taken first, then selfie point broken with sticks, incident captured in CCTV
आई लव जम्मू सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस स्टैंड बीसी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट आई लव जम्मू को कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले उन्होंने मौके पर अपनी फोटो भी ली। इसके बाद लात और डंडों से तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों की संख्या चार से पांच थी, जो बाइक से आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी युवक रविवार की रात बाइक पर आते हैं। इनमें से कुछ सेल्फी लेते हैं। कुछ की फोटो एक युवक खींचता है। इस बीच फोटो लेते हुए कुछ युवक लात और डंडों से सेल्फी प्वाइंट के साथ तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। ऐसा करने के बाद कुछ युवक पैदल भाग जाते हैं और तीन युवक बाइक से जाते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नगर निगम की आय बढ़ाने पर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, विकास थमा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीईओ अवनी लवासा ने सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया था। यह शहर का पहला सेल्फी प्वाइंट है। ऐसे कुछ और सेल्फी प्वाइंट बनने हैं। स्मार्ट सिटी के उप सीईओ हितेश गुप्ता का कहना है कि पुलिस के पास इसकी शिकायत की गई है। एसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed