{"_id":"6476cee15ea30cf4b10d8713","slug":"jammu-kashmir-security-forces-in-poonch-arrested-three-accused-with-weapons-and-drugs-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पुंछ में LoC पर तस्करी की कोशिश नाकाम, हथियार और नशीले पदार्थ समेत तीन आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पुंछ में LoC पर तस्करी की कोशिश नाकाम, हथियार और नशीले पदार्थ समेत तीन आतंकी गिरफ्तार
Wed, 31 May 2023 11:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 31 May 2023 11:35 AM IST
सार
पुंछ जिले के करमाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सेना ने गोलीबारी की। इसके उपरांत मौके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हथियार और नशीली वस्तु बरामद की गई है।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने तस्करी की कोशिश को विफल किया है। जिले के करमाड़ा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सेना ने गोलीबारी की। इसके उपरांत मौके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस और सेना की जांच जारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सेना ने पूरे इलाके को तुरंत घेर कर तलाशी अभियान चलाया। पकड़े गए तीन आतंकियों में से एक घायल है। इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के तौर पर हुई है। सभी करमाड़ा के निवासी हैं। आरोपी फारूक के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आतंकी सीमा पार से हथियार और मादक पदार्थ की खेप मिली थी और वे इसकी तस्करी करने की कोशिश में थे, तभी सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से एक एके राइफल, दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर में रखा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। मामले में पुलिस और सेना की जांच जारी है।
विज्ञापन