फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir Security forces foiled infiltration attempt in Nowshera sector pakistani intruder killed in nowshera sector along LOC of Rajouri District

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने नौशेरा सेक्टर में नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक घुसपैठिया ढेर, दो जवान घायल

Wed, 07 Jul 2021 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jul 2021 08:50 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने का प्रयास किया। अलर्ट सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। 
 

विज्ञापन
Jammu kashmir Security forces foiled infiltration attempt in Nowshera sector pakistani intruder killed in nowshera sector along LOC of Rajouri District
घुसपैठिये से बरामद हथियार और गोला-बारूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। राजौरी जिले में एलओसी से लगे नौशेरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया है। हालांकि दो जवान भी घायल हो गए। ऑपरेशन अभी जारी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने का प्रयास किया। अलर्ट सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। लेकिन सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी कर मुंह तोड़ जवाब दिया और एक आतंकी को मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी का शव बरामद किया गया। उसके पास से एक एके-47 राइफल, एके-47 की चार मैगजीन, गोला-बारूद और दो हथगोले समेत काफी सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed