फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Security forces address about Srinagar encounter

कश्मीर में 24 घंटे में चार आतंकियो का सफाया, जानिए श्रीनगर मुठभेड़ पर क्या बोली पुलिस?

Sun, 21 Jun 2020 03:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Security forces address about Srinagar encounter
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में 24 घंटे में चार आतंकियों का सफाया हुआ है। शनिवार को कुलगाम में एक आतंकी मारा गया था। जबकि श्रीनगर में आज तीन आतंकी मारे गए हैं। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने कहा कि अबतक इस साल 106 आतंकी मारे गए हैं। हमारा मकसद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली है। इसके लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और चलाते रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुलगाम में कल एक आतंकी मारा गया था। दो आतंकी हथियार छोड़कर भाग गए थे। उसमें से एक पाकिस्तानी आतंकी है। जोकि आईईडी एक्सपर्ट है। आईजी ने कहा कि आज हमें सूचना मिली थी कि श्रीनगर में कुछ आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी की। साथ ही इलाके  के संभ्रांत लोगों को बुलाकर आतंकियों से समर्पण करने की अपील भी करवाई गई। इसके बाद भी जब आतंकी नहीं माने तो हमारे जवानों ने कार्रवाई शुरू की और तीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो गई है। एक आतंकी की शिनाख्त की जा रही है। आईजी ने कहा कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही इलाके के लोगों को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। जिसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे। इनमें से एक आतंकी शकूर है जिसने रमजान के दौरान बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की थी। जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। 


कहा कि सभी ऑपरेशन में स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसी के वजह से  आतंकी संगठनों के बड़े आतंकियों को मार गिराने में हमें सफलता मिली है। बताया कि जैसे ही हमें आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलती है, हम आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed