फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Search operation continues search truck driver, Sidda encounter main link

जम्मू कश्मीर: फरार ट्रक चालक की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, सिद्दड़ा मुठभेड़ की है मुख्य कड़ी

Fri, 30 Dec 2022 02:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 02:02 AM IST
सार

 Sidhra Encounter jammu:मुठभेड़ के वक्त कोहरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया था। वीरवार पुलिस ने सिद्दड़ा पुल और इसके आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Search operation continues search truck driver, Sidda encounter main link
सिद्दड़ा मुठभेड़ के दूसरे दिन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू के सिद्दड़ा में मुठभेड़ के 24 घंटे बाद भी फरार ट्रक चालक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और पुलिस ने 6 महत्वपूर्ण स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य जगहों में भी वाहनों की जांच की गई। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के वक्त कोहरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया था। वीरवार पुलिस ने सिद्दड़ा पुल और इसके आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया। सिद्दड़ा की तवी विहार कालोनी, नगरोटा टीसीपी, पंजतीर्थी इलाकों में भी गहन तलाशी ली गई और कई संदिग्ध लोगों के घरों को भी खंगाला गया।
विज्ञापन


खासकर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बजालता में तलाशी अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों के पहचान पत्र भी जांचे गए। अब सिद्दड़ा पुल पर कश्मीर जाने वाले ट्रकों की कड़ी जांच करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दड़ा नाके पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी, जो कश्मीर की तरफ जाने वाले ट्रकों की गहन जांच क रेगी, इसके बाद आगे जाने दिया जाएगा। उधर, सिद्दड़ा मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट कर दिया है। वीरवार को इसी क्रम में पुलिस ने बस स्टैंड पर विशेष रूप से जांच अभियान चलाया।


बस स्टैंड में डॉग स्कवायड से लोगों और वहां खड़े वाहनों की तलाशी ली गई। खासकर कश्मीर जाने के लिए खड़ी बसों की तलाशी ली गई। 

जम्मू शहर के इन चौक पर भी लगाए गए नाके

पुलिस ने शहर के इंदिरा चौक, बिक्रम चौक, कुंजवानी, सतवारी, अंबफला, पंजतीर्थी, नगरोटा टीसीपी, बन टोल प्लाजा नाके पर वाहनों की जांच की। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि नए साल को लेकर पूरी सतर्कता है।

यदि सतर्कता नहीं होती तो उक्त आतंकियों का पता नहीं लगता। पुलिस हर मोर्चे पर डटी हुई है। इसके लिए सभी सुुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed