फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Search operation continues for the fifth day in Rajouri Tattapani

जम्मू कश्मीर: राजोरी के तत्तापानी में पांचवे दिन भी तलाशी अभियान जारी, घने जंगलों को खंगाल रहे कोबरा कमांडो

Fri, 06 Oct 2023 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

बरोह और सूम के जंगलों में सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल के जवान, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Search operation continues for the fifth day in Rajouri Tattapani
Security Forces (File) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले की कालाकोट सब डिवीजन के तत्तापानी बरोह के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का अभियान पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी है। बरोह और सूम के जंगलों में सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल के जवान, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। खोजी कुत्तों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर का भी तलाशी अभियान में सहारा लिया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी सुरक्षाबलों ने सारा दिन जंगलों को खंगाला लेकिन अभी कोई आतंकी नहीं दिखा। 

विज्ञापन

पुंछ में सुरक्षाबलों ने खनेतर टाप से शींदरा टाप तक इलाका खंगाला

आतंकियों और देश विरोधी ताकतों को कुचलने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वीरवार सुबह सुरक्षाबलों ने खनेतर टाप के जंगलों से लेकर शींदरा टाप तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने कई किलोमीटर क्षेत्र में जंगल-नाले खंगाले। सैकड़ों जवानों ने देर शाम को शींदरा टाप को खंगालने के बाद अभियान पूरा कर किया। 

अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया। सूत्रों का कहना है कि पड़ोसी जिला राजोरी में दिखे आतंकवादियों को लेकर सुरक्षाबलों ने एहतियातन तालाशी अभियान चलाया है। इन दिनों जिले के अधिकतर क्षेत्र में मक्की की फसल है जिसकी आड़ में आतंकी एक से दूसरे स्थान का रुख करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed