फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir School Education Board chairman post vacant since four months

JKBOSE: चेयरमैन का पद चार माह से खाली, बोर्ड को एक साथ परीक्षाएं करवाना होगी चुनौती

Mon, 10 Oct 2022 01:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 01:21 PM IST
सार

बोर्ड की पूर्व चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता के सेवानिवृत्त होने के चार माह बाद भी नए अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है। पद को भरने के लिए सरकार ने 25 अप्रैल से आवेदन आमंत्रित कर कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir School Education Board chairman post vacant since four months
exam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) ने एक साथ सामान शैक्षणिक कैलेंडर लागू कर दिया है। इसके तहत 10वीं से 12वीं तक बोर्ड परीक्षाएं और पहली से नौवीं कक्षा तक परीक्षाएं एक साथ मार्च-अप्रैल में होनी हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार छह माह बाद भी नया चेयरमैन तय नहीं कर पाई है, जबकि चार माह से पद रिक्त है। वहीं, मार्च से बोर्ड सहित अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जोकि बिना चेयरमैन के करवाना चुनौती होगी।
विज्ञापन


बोर्ड की पूर्व चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता के सेवानिवृत्त होने के चार माह बाद भी नए अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है। पद को भरने के लिए सरकार ने 25 अप्रैल से आवेदन आमंत्रित कर कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में पहली बार बोर्ड एक साथ परीक्षाएं करवाने जा रहा है। बिना चेयरमैन के परीक्षाओं का सफल आयोजन बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने जेके बोर्ड के नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव), स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग व स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के साथ जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति समिति के सदस्य बनाए गए हैं। 25 अप्रैल से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन प्रक्रिया शुरू होने के छह महीने बाद भी बोर्ड को नया चेयरमैन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की मंजूरी: जम्मू-कश्मीर सीमेंट लिमिटेड अब निजी हाथों में सौंपी जाएगी, 2012 से घाटे में चल रही कंपनी


चेयरमैन का ये होते हैं काम-
  • परीक्षा आयोजन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना 
  • परीक्षा आयोजन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार करना
  • परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि की निगरानी करना
  • 20 हजार से ऊपर की फंडिंग के लिए चेयरमैन की अनुमति अनिवार्य

बोर्ड के चेयरमैन पद के उम्मीदवारों का साक्षात्कार हो चुका है, जो लंबे समय से रुका था। सरकार को उम्मीदवारों की सूची भेजी है। जल्द जेके बोर्ड को नया चेयरमैन मिलेगा। -आलोक कुमार, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग।

Jammu Kashmir: कठुआ के रहने वाले सात आतंकी पाकिस्तान से फिर सक्रिय, दूरदराज इलाकों में बना रहे बड़ा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed