फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Sale stopped at 26 drug shops after finding defects, 10 thousand medicines seized

जम्मू-कश्मीर: खामियां मिलने पर 26 दवा दुकानों पर बिक्री रोकी, 10 हजार दवाइयां जब्त

Thu, 14 Oct 2021 12:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 PM IST
सार

150 के नमूने लिए, खामियां दूर नहीं की तो लाइसेंस होगा रद्द। इन्हें ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया है। 10672 रुपये के ड्रग्स स्टाक को जब्त किया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Sale stopped at 26 drug shops after finding defects, 10 thousand medicines seized
हेरोइन ड्रग की रोकथाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (डीएंडएफसीओ, खुदरा/थोक) ने ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट, 1940 का उल्लंघन करने पर 26 दवा बिक्री प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक लगा दी है। दवा विक्रेताओं को निर्धारित अवधि के भीतर खामियों को दूर नहीं करने की सूरत में लाइसेंस पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दस हजार से अधिक घटिया गुणवत्ता वाली दवाएं जब्त की। इसके साथ 150 से अधिक दवा के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम ने जिला जम्मू में छह, डोडा में चार, आरएस पुरा, रामबन और राजोरी में 3-3, सांबा, किश्तवाड़ और कठुआ में 2-2 और पुंछ में एक दवा प्रतिष्ठान की बिक्री प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ब्लिंकिंग ट्रैफिक सिग्नल दे रहे हादसों को न्योता, प्रमुख चौक चौराहों पर बढ़ी समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय टीम ने एंटीबायोटिक, पीपीआई, स्टेरायड, एनएसएआईडीएस आदि के 150 से अधिक नमूने लिए हैं। इन्हें ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया है। 10672 रुपये के ड्रग्स स्टाक को जब्त किया है। इस बीच एक न्यायालय मामले में सीजेएम रियासी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये जुर्माना और कारावास की सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed