फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir's finance minister benefited his relatives: balwant singh mankotia

अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचा रहे वित्त राज्य मंत्री: मनकोटिया

Sat, 26 Sep 2015 07:19 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir's finance minister benefited his relatives: balwant singh mankotia
स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह के दौरे के दौरान उधमपुर अस्पताल के लिए आनन-फानन में पांच डाक्टरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए। उधमपुर अस्पताल के लिए हुए डाक्टरों के तबादले का पूर्व विधायक मनकोटिया ने क्रेडिट लिया और कहा कि उनके आंदोलन के बाद ही उधमपुर अस्पताल के लिए डाक्टरों का तबादला किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अस्पताल में सुविधाओं की कमी के मसले पर पैंथर्स पार्टी ने रैली निकालकर वित्त राज्य मंत्री पर जमकर हमला बोला। रैली में मनकोटिया ने वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता पर अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अस्पताल में सुविधाओं के अभाव और डाक्टरों की कमी के मुद्दे पर शनिवार को पैंथर्स पार्टी के पूर्व विधायक ने वित्त राज्य मंत्री को घेरा। इस मसले पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर धार रोड पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा वित्त राज्य मंत्री जिला अस्पताल व प्राइमरी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को पूरा नहीं करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर डाक्टरों का ट्रांसफर करवाया गया

jammu kashmir's finance minister benefited his relatives: balwant singh mankotia

मनकोटिया के नेतृत्व में पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोल मार्र्केट में वित्त राज्य मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाए कि अस्पताल में सुविधाएं देने व उसे सुधारने में विफल रहने के चलते मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट, इंदिरा चौक, रामनगर चौक, डीसी आफिस के सामने धार रोड को जाम किया।

अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के चलते लोगों को दरबदर होना पड़ रहा है। हर दूसरे मरीज को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जाता है। नार्मल डिलिवरी वाली महिलाओं को भी प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ रहा है।

जानबूझकर एक साजिश के तहत उधमपुर अस्पताल से डाक्टरों का ट्रांसफर करवाया गया है, ताकि प्राइवेट क्लीनिक मनमर्जी से कमाई कर सकें। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि विकास कार्य पूरी तरह से रुके हुए हैं और लोग आम सुविधाएं पाने से भी वंचित हैं, जबकि वित्त राज्य मंत्री अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

पैंथर्स पार्टी के पूर्व विधायक कर रहे दुष्प्रचार: पवन गुप्ता

jammu kashmir's finance minister benefited his relatives: balwant singh mankotia

आनन-फानन में उधमपुर अस्पताल के लिए पांच डाक्टरों के तबादले पर वित्त राज्यमंत्री ने कहा है कि पहले भी डाक्टरों के तबादले किए गए, लेकिन किसी कारण वश उन्होंने अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया। एक-दो महीने में डाक्टर नहीं आने से लोगों को कुछ असुविधा जरूर हुई है, लेकिन अस्पताल में मरीजों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

तबादले का आदेश जारी होते ही वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने पैंथर्स पार्टी के पूर्व विधायक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मनकोटिया उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। अस्पताल में डाक्टरों की कमी नहीं है और मरीजों को हर सुविधा मिल रही है। मौजूदा विधायक ने कहा उनके कहने पर स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

उधमपुर अस्पताल में मरीजों को सबसे अच्छी सुविधा मिल रही है। जिन रोगों के डाक्टरों की कमी को मनकोटिया बता रहे हैं, वैसा नहीं है। स्त्री रोग के दो डाक्टर हैं। बच्चाें के भी डाक्टर मौजूद हैं। डरमेटोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया के डाक्टर पहले मौजूद नहीं थे, अब वे भी हैं।

पिछले 12 वर्षों से जो विभाग अस्पताल में नहीं थे, वे खुल गए। अस्पताल में 22 मेडिकल अफसर हैं। जिन रोगों के डाक्टर नहीं हैं। उस मामले में टेली मेडिसिन सुविधा दी जा रही है। इसके तहत उधमपुर में ही सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड कराकर विशेषज्ञ डाक्टरों से टेलीमेडिसिन के जरिए सलाह ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed