जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने से सात की मौत, महबूबा ने कहा भाजपा और ईस्ट इंडिया कंपनी में नहीं कोई फर्क समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह 4.30 बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। जिसमें हुंजर गांव के छह घर और एक राशन स्टोर बह गए। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और 17 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सात शव निकाले जा चुके हैं। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किश्तवाड़ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर है, जबकि जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से टीमों को घटनास्थल तक एयरलिफ्ट करने के लिए मौसम बाधा बना हुआ है। जिला उपायुक्त के अनुसार हुंजर के अलावा लंबार्ड क्षेत्र में दो और बादल फटे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। मुफ्ती ने कहा कि भाजपा और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच फर्क नहीं है। महबूबा का कहना है कि दोनों में यह सम्मानता है कि दोनों अपने देश के लोगों पर शक करते हैं और इज़राइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चोरी छिपे लोगों की बातें सुनते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में भी बुधवार सुबह दो गांवों में बादल फटने की सूचना मिली है। बादले फटने के बाद नालों में आए उफान के कारण मिनी हाडड्रोपावर स्टेशन और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही बादल फटने के कारण हाईवे पर मलवा बिछ जाने की वजह से कारगिल-जंस्कार हाईवे बंद हो गया है। वहीं लद्दाख प्रशासन ने बारिश जारी रहने तक प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक के अंतर्गत दूरदराज के पिछड़े इलाकों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मी जान का जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं। उन्हें टीकाकरण के लिए ऐसे स्थानों पर भी जाना पड़ रहा है, जहां पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ते तक नहीं हैं। वे इस बरसात के मौसम में नदी, नालों और पहाड़ों से गुजरकर सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पाने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे। इतना करने के बाद भी जागरूकता के अभाव में उन्हें कुछ लोगों का सहयोग नहीं मिलता। कंडी चिकित्सा ब्लॉक के कई ऐसे दूरदराज गांव हैं जहां सड़क नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे गांवों में पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा जिले के शरशाली ख्रू इलाके में सुबह पुलिस द्वारा एक हिजबुल आतंकी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अवंतीपोरा पुलिस, सेना 50 आरआर और सीआरपीएफ 185 बीएन की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने ऑर्चर्ड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो भागने की कोशिश कर रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....