आतंक पर प्रहार: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अवंतीपोरा के ख्रू से एक हिजबुल आतंकी गिरफ्तार
सुरक्षकर्मियों ने गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा जिले के शरशाली ख्रू इलाके में सुबह पुलिस द्वारा एक हिजबुल आतंकी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अवंतीपोरा पुलिस, सेना 50 आरआर और सीआरपीएफ 185 बीएन की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने ऑर्चर्ड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो भागने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें जलप्रलय: किश्तवाड़ में बादल फटने से पांच की मौत, 40 लोगों की खोज में लगी हैं टीमें
जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए और उनके द्वारा आतंकी को पकड़ लिया गया। वहीं आतंकी की पहचान तुलबाग पंपोर के रहने वाले साहिल मंजूर मीर के रूप में हुई है। सुरक्षकर्मियों को गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वहीं उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।