फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Ration depot will be 2000 population in cities and 1500 in villages

जम्मू-कश्मीर: शहरों में 2000 तो गांवों में 1500 आबादी पर होगा राशन डिपो, सर्वे के बाद मिलेंगे लाइसेंस

Sat, 04 Feb 2023 10:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 10:49 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में अब आबादी के हिसाब से डिपो खुलेंगे। इससे लोगों को राशन के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अब कम दूरी वाले डिपो एक ही डिपो में मर्ज होंगे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Ration depot will be 2000 population in cities and 1500 in villages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शहरी इलाकों में दो हजार तो ग्रामीण इलाकों में 1500 आबादी पर एक डिपो की सुविधा देगा। इसके लिए जम्मू संभाग में सर्वे करने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सर्वे पूरा होने के बाद आबादी के हिसाब से डिपो आवंटित किए जाएंगे। ऐसा इसलिए होने जा रहा है, क्योंकि मौजूदा समय में कुछ डिपो ग्रामीण इलाकों में तीन से चार हजार आबादी पर एक है। इस कारण लोगों को राशन लेने के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे इलाकों में अब आबादी के हिसाब से डिपो खुलेंगे। इससे लोगों को राशन के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अब कम दूरी वाले डिपो एक ही डिपो में मर्ज होंगे। विभाग ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे तीन माह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सर्वे रिपोर्ट विभाग के पास जमा होगी और आबादी के हिसाब से डिपो खोले जाएंगे। अब डिपो लेने के लिए शर्तों को भी पूरा करना होगा। शर्तें पूरी होने के बाद ही डिपो मिल सकेगा। हर डिपो में 250 से 300 राशन कार्ड होल्डरों को शामिल किया जाएगा।

पहली से दस तारीख तक डिपो होल्डर राशन गोदामों से लाएंगे। 11 से 30 तारीख तक राशन लोगों को वितरित किया जाएगा। राशन देने के बाद रसीद भी डिपो होल्डर को देनी अनिवार्य होगी। साथ ही कितने उपभोक्ताओं ने राशन लिया और कितनों ने नहीं, इस बारे भी जानकारी विभाग को देनी होगी। ऐसे उपभोक्ता जिनको राशन नहीं मिला है, उन्हें अगले माह राशन मिलेगा।

दसवीं पास को आवंटित होंगे राशन डिपो

नई व्यवस्था के हिसाब से आवंटित होने वाले राशन डिपो दसवीं पास लोगों को ही मिल पाएंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि कम पढ़े लिखे लोग भी डिपो चला रहे हैं। इससे राशन देते समय दुर्व्यवहार करने और राशन पूरा न देने की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं।

अब दसवीं पास व्यक्ति को डिपो आवंटित होगा। साथ ही लोगों को राशन विभाग द्वारा तय व्यवस्था के हिसाब से देना होगा। गड़बड़ी या फिर दुर्व्यवहार करने पर डिपो दूसरे व्यक्ति को दिया जाएगा।

व्यवस्था में किया गया है बदलाव

ग्रामीण इलाकों में 1500 और शहरों में 2000 आबादी पर एक राशन डिपो होगा। व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद डिपो आवंटित होंगे। कम दूरी वाले डिपो को मर्ज किया जाएगा। ज्यादा दूरी वाले डिपो को आबादी के हिसाब से खोला जाएगा। - सोनम वर्मा, सहायक निदेशक, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed