{"_id":"69daa47168e88c960707de3c","slug":"jammu-kashmir-rainfall-record-broken-in-april-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अप्रैल में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 10 फीसदी फसलों को नुकसान; सब्जियों के लिए भी आफत बनी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अप्रैल में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 10 फीसदी फसलों को नुकसान; सब्जियों के लिए भी आफत बनी बरसात
Sun, 12 Apr 2026 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:14 AM IST
सार
गेहूं की फसल को 10 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है। मार्च माह में 60 एमएम से ज्यादा बारिश हुई थी। अप्रैल माह में फिर से 50 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
बारिश ने अप्रैल में पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। गेहूं की फसल को 10 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है। मार्च माह में 60 एमएम से ज्यादा बारिश हुई थी। अप्रैल माह में फिर से 50 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
बीते साल 15 एमएम तक बारिश दर्ज की थी। ज्यादा बारिश से अभी तक 10 फीसदी फसल बर्बाद हुई है। नुकसान का आंकलन जारी है। उधर, 20 फीसदी से ज्यादा बीजी गई सब्जियां भी बर्बाद हुई हैं। बारिश लगातार होने के कारण ढही फसल के खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से खेतों में खड़ी फसलों के दाने काले हो सकते हैं। बारिश के बाद कृषि विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग के अनुसार इस समय बारिश की जरूरत नहीं है। अधिक बारिश और हवा चलने से फसल का नुकसान होगा।
विज्ञापन
अप्रैल माह में अभी तक हुई बारिश
तीन अप्रैल को दस, चार को 8, पांच को 8, छह को पांच, सात को दो, आठ को आठ, नौ को 5 और दस को 5 एमएम बारिश हुई है।
क्या है सलाह
खेतों में बारिश होने पर तुरंत पानी की निकासी करें। पानी खड़ा होने से फसल ढहने पर बर्बाद हो सकती है। उधर, सब्जियों खासकर बेल वाली भी प्रभावित हो सकती है। टमाटर, मटर सहित अन्य सब्जियों को काट लें।
बारिश लगातार जारी है। खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करें। गिरी फसल अब पानी के कारण सड़ सकती है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
- अनिल गुप्ता, निदेशक, कृषि विभाग