फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir rain likely

जम्मू कश्मीर मौसम अपडेट: तपिश से आज मिलेगी राहत, अगले तीन दिन कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Tue, 19 Apr 2022 01:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दखिया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 38.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir rain likely
weather news, गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

तपिश और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों मं तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरजने और बारिश की चेतावनी दी है। इसका कश्मीर संभाग पर अधिक असर दिखेगा। मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से तपिश से हर कोई बेहाल रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है।  अगले दिन तक मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। खासतौर पर रामबन और बनिहाल के बीच बारिश पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दखिया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 38.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 29.8, बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 29.0, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 28.1, पहलगाम में 24.6 और गुलमर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में दिन का तापमान 17.9 और कारगिल में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आगामी दिनों में मौसम के बदलाव को देखते हुए गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed