फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rahul Gandhi reached Gulmarg on personal tour, political issues can be discussed

जम्मू कश्मीर: निजी दौरे पर गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, स्कीइंग करते नजर आए कांग्रेस नेता

Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
सार

राहुल गांधी आज गुलमर्ग पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने इसे राहुल गांधी का निजी दौरे बताया है। 29 जनवरी को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समापन किया था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rahul Gandhi reached Gulmarg on personal tour, political issues can be discussed
Rahul Gandhi in Gulmerg - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी बुधवार को कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने इसे राहुल गांधी का निजी दौरे बताया है। वह गुलमर्ग में स्कीइंग प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह श्रीनगर एयरपोर्ट से गुलमर्ग आए हैं। इस दौरान सियासी मुद्दों पर बातचीत और कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का मंगलवार को ही समापन हुआ है। वहीं, 29 जनवरी को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समापन किया था।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार की देर रात राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया था। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। उनका दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप मढ़े और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी को राहुल गांधी को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबतपुर आना था, लेकिन देर रात अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed