{"_id":"6345d18d208af4625821a1ce","slug":"jammu-kashmir-rafale-jaguar-and-mig-will-thunder-in-udhampur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Show : उधमपुर में आज गरजेंगे राफेल, जगुआर और मिग, एयर शो में दिखेगी चिनूक व अपाचे की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Show : उधमपुर में आज गरजेंगे राफेल, जगुआर और मिग, एयर शो में दिखेगी चिनूक व अपाचे की ताकत
Wed, 12 Oct 2022 10:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:08 AM IST
सार
Air Show : उधमपुर के आसमान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई देगी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराएंगे। इसके लिए एयर फोर्स स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयर शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्टेशनों से विमान उधमपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के आसमान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई देगी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराएंगे। इसके लिए एयर फोर्स स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयर शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्टेशनों से विमान उधमपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
एयर शो का आयोजन वायु सेना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शो के दौरान लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतब दिखा कर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। शो के दौरान असॉल्ट लैंडिंग का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बहुचर्चित राफेल विमान सबके लिए आकर्षण का केंद्र होगे। इसके साथ लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक, अपाचे के भी करतब देखने मिलेंगे।
विज्ञापन
पैराट्रूपर लगाएंगे छलांग
एयर शो में आकाश गंगा का भी प्रदर्शन किया जाएगा। आकाश गंगा में वायु सेना के जवान पैराशूट पहन कर ऊंचाई से छलांग लगाएंगे। इस कार्यक्रम में उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत कई प्रमुख सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही वायु सेना के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन