फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Punjab Chief Minister Channi rally in Jammu on 9th, will raise voice against the policies of BJP.

जम्मू-कश्मीर: पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की 9 को जम्मू में रैली, भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज करेंगे बुलंद

Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होने लगी है। इस बीच कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भौर कैंप में अपनी जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Punjab Chief Minister Channi rally in Jammu on 9th, will raise voice against the policies of BJP.
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

परिसीमन प्रक्रिया और जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी के कई बड़े नेताओं को प्रदेश में लाया जा रहा है। इस कड़ी में 9 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भौर कैंप, जम्मू में पार्टी रैली करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसमें भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। शक्तिनगर स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सर्व कार्यकर्ता बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान और चन्नी की रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कार्यकर्ताओं से नुक्कड़ों तक लोगों के बीच पहुंचने पर जोर दिया।
विज्ञापन


भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है। उपाध्यक्ष पीसीसी कांता भान ने कहा कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया में दर्शाता है कि उन्हें अपनी राय रखने के लिए एक मंच की आवश्यकता है। महासचिव मनमोहन सिंह ने कहा कि पार्टी नेता जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। सह कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान की प्रक्रिया से पार्टी का संगठन ढांचा मजबूत होगा। इस दौरान डॉ. रमाकांत खजूरिया, संजीव शर्मा, राजीव सराफ, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed