फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Public sector bank-workers on strike, banks work affected

जम्मू-कश्मीरः पब्लिक सेक्टर बैंक-कर्मी हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

Tue, 22 Oct 2019 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Oct 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Public sector bank-workers on strike, banks work affected
बैंक-कर्मी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को विभिन्न बैंक इकाइयों की हुई बैठक में मंगलवार (22 अक्तूबर) को मांगों के लिए काम छोड़ो हड़ताल करने का ऐलान किया गया। हड़ताल से कई बैंकों से जुड़ा कामकाज प्रभावित होगा। इससे लेनदेन की प्रक्रिया नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के उपप्रधान आरके बांबा ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त (सेंट्रल) को हड़ताल के लिए नोटिस दिया गया था। सोमवार को आईबीए और वित्त मंत्रालय, वित्त सेवा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कर्मियों की मांगों को लेकर कोई राय नहीं बन पाई। आईबीए की ओर से एआईबीईए/बीईएफआई से हड़ताल पर न जाने की अपील की गई, लेकिन मांगों पर कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बैठक में कोई फैसला न हो पाने के कारण कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय बरकरार रखा है। फेडरेशन के संबंधित इकाइयों में कामकाज ठप रखा जाएगा। फेडरेशन की प्रमुख मांगों में बैंकों का विलय न करना, बैंकिंग सुधारों की प्रक्रिया को रोकना, खराब ऋणों की रिकवरी करने के साथ डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, ग्राहक के पेनल और सर्विस चार्जेज को न बढ़ाने, जमाखाते पर ब्याज को बढ़ाने, नौकरी पर हमले रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनाने, बैंकों में पर्याप्त भर्तियां करना आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed