{"_id":"65436b2e3d263a93fd03f023","slug":"jammu-kashmir-property-used-to-shelter-slain-terrorist-reyaz-naikoo-attached-in-awantipora-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकी मददगार तीली की संपत्ति कुर्क, दहशतगर्द रियाज नाइकू को दी थी पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकी मददगार तीली की संपत्ति कुर्क, दहशतगर्द रियाज नाइकू को दी थी पनाह
Thu, 02 Nov 2023 02:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:56 PM IST
सार
पुलवामा जिले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी रियाज नाइकू को शरण देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
अवंतीपोरा
- फोटो : डीआईपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी रियाज नाइकू को शरण देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने कहा कि क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के साथ बेघपोरा (अवंतीपोरा) में आतंकी मददगार आजाद अहमद तीली की संपत्ति के कुर्की के आदेश को निष्पादित किया। विशेष न्यायालय पुलवामा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आजाद अहमद तीली को गिरफ्तार किया गया। तीली ने प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के रियाज नाइकू उर्फ जुबेर-उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादियों को शरण दी। आरोपी के खिलाफ धारा 19 यूएपीए के तहत आरोप पत्र पेश किया गया।।
विज्ञापन
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आतंकवादियों को पनाह न दें। अन्यथा उनके खिलाफ चल और अचल संपत्तियों की कुर्की सहित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। आतंकवादियों द्वारा अगर किसी भी घर या वाहन का जबरन ले लिया जाता है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन