फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Prisoner's death in jail, family charges that he was beaten to death

जम्मू-कश्मीरः जेल में कैदी की मौत, परिजनों का आरोपः पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 10 Nov 2019 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Prisoner's death in jail, family charges that he was beaten to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

प्रदेश में जम्मू संभाग की हीरानगर जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने शाम को परमंडल मोड़ के पास जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेल में उसे मारा गया है। अफसरों ने मौके पर आकर परिजनों को समझाया। उसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे। इस बीच करीब दो घंटे तक हाईवे बंद रहा, जिससे वाहनों की लंबर लाइनें लग गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार खुदा बख्श पुत्र बशीर अहमद निवासी राजपुरा कौलड बीरपुर के खिलाफ बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। उससे भुक्की पकड़ी गई थी। उसके बाद उसे 28 अक्तूबर को हीरानगर जेल भेज दिया गया। जेल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को उसे जीएमसी में लाया गया। बताया गया कि उसके सीने में दर्द हुआ, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- जेल में उसकी पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हुई

उसके शरीर पर परिजनों ने चोट के निशान देखे थे। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख डॉक्टरों के बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने शनिवार शाम को शव लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जेल में उसकी पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हुई है। करीब दो घंटे तक हाईवे बंद रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मौके पर आकर परिजनों से बात की। उन्हें कहा गया कि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार विचाराधीन कैदी की मौत के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कैदी को हीरानगर जेल में रखा गया था। शुक्रवार को कैदी की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद इलाज के लिए जीएमसी में लाया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खुदा बख्श निवासी राजपुरा खुलेर बीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed