{"_id":"63014aa2f954c46182261884","slug":"jammu-kashmir-political-city-reporter-news-jmu2663470184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां की सर्वदलीय बैठक में अपनी पार्टी नहीं लेगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां की सर्वदलीय बैठक में अपनी पार्टी नहीं लेगी हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेस (नेकां) प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की सोमवार 22 अगस्त को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से कश्मीरी नेता ही किनारा करने लगे हैं। अपनी पार्टी ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि मताधिकार के मामले में पीएम व केंद्रीय गृहमंत्री अपना पक्ष साफ कर चुके हैं। ऐसे में बेवजह मामले को मुद्दा बनाना ठीक नहीं।
जम्मू के जानीपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बुखारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुमानित 25 लाख वोटरों की संख्या बढ़ने और बाहरी राज्यों के लोग भी यहां मतदाता बन सकते हैं, का गैर जरूरी बयान देने पर विवाद खड़ा करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लक्षित हत्याओं जैसी वारदातों को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
बुखारी ने भाजपा, कांग्रेस, नेकां और पीडीपी पर आरोप लगाया कि ये पार्टियां सत्ता के लिए लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एलजी प्रशासन नहीं निर्वाचित सरकार ही लोगों की इच्छाओं को पूरा कर सकती है। बुखारी ने कहा कि अपनी पार्टी मुद्दों के आधार पर राजनीति कर रही है। प्रदेश में नियमित बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। रोजगार व राज्य का दर्जा बहाल करना बड़ा मुद्दा है और अपनी पार्टी इनको जोरदार तरीके से उठा रही है। मौके पर संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष फकीर नाथ, पूर्व विधायक प्रेम लाल, डॉ. रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।