फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police recruitment for post of constable, 8000 post sanctioned

जम्मू-कश्मीर पुलिस में आठ हजार से अधिक कांस्टेबलों की होगी भर्ती, मिली मंजूरी

Fri, 30 Aug 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 30 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police recruitment for post of constable, 8000 post sanctioned
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस में आठ हजार से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती होगी। अगले तीन साल में पुलिस महकमे में अलग-अलग पद सृजित किए जाएंगे। हर साल चरणबद्ध तरीके से इनका सृजन होगा। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में सिविल पुलिस की संख्या 61.60 फीसदी है। कांस्टेबलों की कमी पूरी होने के बाद यह संख्या सात फीसदी तक बढ़कर 68.82 फीसदी हो जाएगी। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सिविल की संख्या दिल्ली से काफी कम है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह बड़ी चुनौती है। इससे जल्द ही निपटा जाएगा। दिल्ली में इस समय 88.33 सिविल पुलिस हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह की ओर से इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अगले तीन साल में जम्मू-कश्मीर पुलिस 8531 कांस्टेबलों की कमी पूरी करेगी। इसके लिए 362 पद इंस्पेक्टर, 2488 पद सब इंस्पेक्टर, 2510 पद सहायक सब इंस्पेक्टर और 3171 पद हेड कांस्टेबलों के सृजित किए जाएंगे। 2019 में 122 पद इंस्पेक्टर (78 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 20 अन्य विंग्स), 830 पद सब इंस्पेक्टर (532 एग्जीक्यूटिव 166 आर्म्ड 132 अन्य विंग्स), 838 पद सहायक सब इंस्पेक्टर (536 एग्जीक्यूटिव 168 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स) और 1057 पद हेड कांस्टेबलों (676 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 170 अन्य विंग्स) के सृजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2020 में 120 पद इंस्पेक्टर (77 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 19 अन्य विंग्स), 829 पद सब इंस्पेक्टर (532 एग्जीक्यूटिव 165 आर्म्ड 133 अन्य विंग्स), 836 सहायक सब इंस्पेक्टर (535 एग्जीक्यूटिव 167 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स), 1057 हेड कांस्टेबल (677 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 169 अन्य विंग्स), 2021 में 120 इंस्पेक्टर (77 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 19 अन्य विंग्स), 829 सब इंस्पेक्टर (531 एग्जीक्यूटिव 165 आर्म्ड 133 अन्य विंग्स), 836 सहायक सब इंस्पेक्टर (535 एग्जीक्यूटिव 167 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स) और 1057 हेड कांस्टेबल (677 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 169 अन्य विंग्स) के होंगे। 2019 में 2847, 2020 में 2842 और 2021 में 2842 कांस्टेबलों की कमी पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed