फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police

अनियंत्रित ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात एसपीओ का कुचला

विज्ञापन
jammu kashmir police
रामबन। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर तैनात एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर)को मंगलवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बनिहाल के खारपुरा इलाके में ड्यूटी पर तैनात एसपीओ को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे हरियाणा नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी पहचान परवेज अहमद (35) पुत्र अब्दुल्ला अजीज निवासी रोनीगाम नील रामसू के तौर पर हुई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। उसके घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बनिहाल से पकड़ लिया गया। बनिहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक बलविंदर सिंह निवासी हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को उपजिला अस्पताल बनिहाल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसका शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान हाईवे यातायात डीएसपी शमशेर सिंह मन्हास समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपीओ अपने पीछे चार बेटियां, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed