फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police has released the photographs of the wanted terrorists in the Kashmir Valley

कश्मीर के टॉप आतंकियों की तस्वीरें जारी: सुरक्षाबलों ने इस साल आठ मुठभेड़ों में 14 दहशतगर्द मार गिराए, फोटो में दिख रहे आतंकियों की तलाश तेज  

Fri, 21 Jan 2022 02:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में वांछित आतंकियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबल इनकी तलाश पूरी घाटी में कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से दहशतगर्दों के बारे में जानकारी सांझा करने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Police has released the photographs of the wanted terrorists in the Kashmir Valley
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी की गई तस्वीरें। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में मौजूद टॉप आतंकियों की तस्वारें जारी की हैं। इस साल अब तक आठ मुठभेड़ में 14 आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें सात पाकिस्तानी आतंकी थे, जो यहां दहशत फैलाने के उद्देश्य से आए थे। टेरर मॉड्यूल तथा आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया है। लोगों ने पिछले साल काफी राहत की सांस ली है क्योंकि भारी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर में एक ही सक्रिय आतंकी रह गया है। वह या तो मारा जाएगा या फिर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से तैयार हिटलिस्ट में शामिल सभी आतंकियों को मार गिया गया है। अब तक मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद तथा लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर शामिल थे। 

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता 
इस साल की शुरुआत से विशेष तौर पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। इस साल अब तक मारे गए 11 आतंकियों में पांच इसी इलाके में मारे गए हैं। 
विज्ञापन


मजबूत इनपुट से आतंकियों को झटका
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही इस सफलता का कारण लोगों के बीच से आ रहीं खुफियां सूचनाएं हैं। पुष्ट सूचनाओं के कारण सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है। हाल ही में आईजी कश्मीर विजय कुमार ने स्वीकार किया था कि मजबूत इनपुट के कारण आतंकियों को काफी नुकसान हुआ है। हमारे पास आने वाली सूचनाओं में 80 फीसदी मानवीय सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं, दर्जनभर स्थानीय लोग गिरफ्तार
कुछ माह से नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकी संगठनों के आकाओं ने पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियां तेज कर दी हैं। कई युवाओं को अपने साथ मिलाने और स्लीपर सेल सक्रिय करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके चलते पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने जिले में एक दर्जन से अधिक लोगों को आतंकियों के लिए काम करने, हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।


आतंकियों की तरफ से इस पार मौजूद अपने साथियों के सहयोग से गत वर्ष जिले में सुरक्षा बलों पर दो सफल हमले करने में भी कामयाबी हासिल की थी। इसमें आतंकियों ने दो जेसीओ सहित सेना के नौ जवानों को शहीद कर दिया था। उन दोनों हमले में हमलावर आतंकी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे थे। इससे आतंकियों के एक बार फिर से इस पार अपने सहयोगियों एवं समर्थकों की संख्या बढ़ाने के प्रमाण मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed