फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police did raid to burst sleeper cell arrested militant send for joint interrogation

जम्मू में स्लीपर सेल की तलाश में हुई छापेमारी, आतंकी इरफान को भेजा गया जेआईसी

Fri, 10 Aug 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 10 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police did raid to burst sleeper cell arrested militant send for joint interrogation
आतंकी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आतंकी इरफान हुसैन वानी को पूछताछ के लिए ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) भेजा दिया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस इरफान वानी को अपने साथ ले जाना चाह रही थी। वहीं, जम्मू बस स्टैंड से ग्रेनेड सप्लाई होने के कारण पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर जम्मू में आतंकी स्लीपर सेल की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। जम्मू से ही ग्रेनेड की सप्लाई दिए जाने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल डालने के लिए आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के आतंकी इरफान हुसैन से रविवार को पकड़ा गया था। इरफान हुसैन से खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे थे। अब इरफान को मीरां साहेब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जेआईसी में अब उससे आतंकी हमलों के ठिकाने और स्लीपर सेल के बारे में पूछताछ की जाएगी। इरफान वानी का मोबाइल पहले से ही पुलिस के पास है। जम्मू में आतंकी स्लीपर सेल की सक्रियता से पुलिस की नींदें उड़ी हैं। पुलिस के लिए अहम सवाल यह है कि ग्रेनेड की सप्लाई उसकी नाक के नीचे जम्मू बस स्टैंड से ही हो गई। बस स्टैंड वही जगह है जहां 14 मई को पुलिस पर ग्रेनेड हमला हुआ था। उसके बाद वहां सतर्कता बढ़ा दी गई थी। मगर समय बीतने के साथ ही वह सतर्कता ढीली पड़ गई। स्वतंत्रता दिवस के बाद पुलिस की चौकसी के बावजूद आतंकी सेंध लगाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed