{"_id":"5d7949af8ebc3e0172326117","slug":"jammu-kashmir-police-dgp-dilbagh-singh-says-militants-new-joining-in-kashmir-valley-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठनों में घाटी से नई भर्ती नहीं, दक्षिणी कश्मीर में धमकी के बाद सतर्कता बढ़ाई: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठनों में घाटी से नई भर्ती नहीं, दक्षिणी कश्मीर में धमकी के बाद सतर्कता बढ़ाई: डीजीपी
Thu, 12 Sep 2019 12:53 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के आतंकवादी समूहों में शामिल होने की कोई सूचना नहीं है। दक्षिण कश्मीर में फ ल कारोबारियों को आतंकवादियों की धमकी मिलने की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर पुलिस सतर्क है। आतंकवादी उन्हें फ ल नहीं लेने की धमकी दे रहे हैं लेकिन लोग फि र भी अपना काम कर रहे हैं। बुधवार को भी दक्षिण कश्मीर के एक जिले से घाटी के बाहर के बाजारों में 230 से अधिक ट्रक फल भेजे गए।
पत्रकारों से बुधवार को बातचीत में सिंह ने कहा कि आतंकवादी समूहों में स्थानीय स्तर पर किसी नई भर्ती की खबर नहीं है। कुछ युवाओं को पहले कभी गुमराह किया गया था और गुस्से में वे भटक गए थे। हम उनमें से कई को वापस लाने में सफ ल रहे। घुसपैठ की कई खबरें हैं।
आतंकवादियों ने राजोरी, पुंछ, गुरेज, करनाह सहित कुछ क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की। हाल ही में गुलमर्ग सेक्टर में सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को पकड़ा था, जिन्हें मीडिया के सामने पेश किया गया था। अब हम यह सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई घुसपैठ हुई है। डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां आतंकवादियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए बेताब हैं लेकिन हम उन्हें जवाब देने और उनके प्रयासों को विफ ल करने में सक्रिय हैं।