फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police dgp dilbagh singh said terrorism not over but declining fast

जम्मू कश्मीर: आतंकवाद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ, लेकिन तेजी से पिछड़ रहा- डीजीपी दिलबाग सिंह

Thu, 06 Apr 2023 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 04:04 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह निश्चित रूप से तेजी से घट रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir police dgp dilbagh singh said terrorism not over but declining fast
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह निश्चित रूप से तेजी से घट रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल महीनों में बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों से कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, लेकिन ईद-उल-फितर की नमाज की अनुमति देने के बारे में अंतिम निर्णय आने वाले दिनों में संभागीय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। डीजीपी ने बांदीपोरा के सोनवारी में एक समारोह यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि घाटी में अब युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों में अपना करियर बना रहे हैं। कश्मीर के लोगों ने अब शांति में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से नकदी, आईईडी, हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के दुश्मनों के मंसूबों को विफल करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, पैसा और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और इस तरह की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। केंद्र शासित प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed