{"_id":"5e59fea78ebc3ef3ca7c8acc","slug":"jammu-kashmir-police-detained-kashmiri-pandits-going-for-peace-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शांति मार्च निकालने जा रहे कश्मीरी पंडितों को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शांति मार्च निकालने जा रहे कश्मीरी पंडितों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Sat, 29 Feb 2020 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीरी पंडितों की ओर से आयोजित किए जाने वाले शांति मार्च को विफल बना दिया। मार्च के आयोजकों को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके पास मार्च के आयोजन की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
कश्मीरी प्रवासी वापसी व पुनर्वास समिति के अध्यक्ष सतीश महलदार के नेतृत्व में कश्मीर पंडित 28 फरवरी को शांति मार्च निकालने वाले थे। उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही मीडिया को दी थी। साथ ही इसमें कश्मीर के सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
महलदार ने बताया था कि यह मार्च बटमालू से शुरू होगा और श्रीनगर के डाउनटाउन के ईदगाह से होते हुए पंथा चौक तक जाएगा। उन्होंने कहा था कि यह एक पीस मार्च है और इससे एक पॉजिटिव संदेश जाएगा। उन्होंने इसमें बॉलीवुड गायक के शामिल होने की भी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
लेकिन शुक्रवार को जैसे ही वह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद उन्हें श्रीनगर के कोठीबाग थाने ले जाया गया। यहां वह दिन भर पुलिस की निगरानी में रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके पास मार्च निकालने की अनुमति नहीं थी। इसलिए हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार सतीश महलदार को दोपहर के बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।