फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police constable shoot himself in barrack at budgam district

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक में मिला शव

Mon, 28 Jan 2019 03:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 28 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police constable shoot himself in barrack at budgam district
- फोटो : Demo Pic
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सोमवार सुबह एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी बड़गाम अमोद नागपुरे ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में जिला अनंतनाग के अंतर्गत सडूरा गांव का रहने वाला हैड कांस्टेबल मोहम्मद शफी मीर निवासी मोहम्मद इस्माईल मीर यहां जिला पुलिस लाईन में तैनात था। 
विज्ञापन


सोमवार तड़के उसने अपनी सर्विस राइफल से बैरक में अपने सिर पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उसे खून से लथपथ हालात में जमीन पर गिरा पड़ा पाया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नागपुरे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed