{"_id":"657c3c83d950c07a700a7f85","slug":"jammu-kashmir-police-attaches-properties-of-2-involved-in-drug-peddling-in-poonch-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई
Fri, 15 Dec 2023 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:16 PM IST
सार
पुंछ में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुंछ
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोगों की संपत्ति कुर्क की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के लिए आरोपी शकर दीन की संपत्ति कुर्क कर ली है, जिसमें देगवार-टेरवान गांव में उसका एक घर भी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी मोहम्मद यासीन का एक जेसीबी उत्खनन यंत्र और ट्रैक्टर भी ड्रग तस्करी, यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन