फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Police arrests 19-year-old Lashkar-e-Toiba terrorist from Baramulla district

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पकड़ा गया लश्कर का 19 वर्षीय आतंकी, हथियार व गोला बारूद बरामद

Tue, 28 Jan 2020 06:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 28 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Police arrests 19-year-old Lashkar-e-Toiba terrorist from Baramulla district
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर में लश्कर के एक ओजीडब्ल्यू को पट्टन इलाके से सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। सीआरपीएफ, 29 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से पट्टन के अंदरगाम में नाका लगाकर चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बांदीपोरा के हाजिन निवासी साजिद फारूक डार(19) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल तथा दो ग्रेनेड बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह लश्कर के लिए काम कर रहा था। इस बीच सुरक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ ही दिनों में आतंकी संगठन में शामिल होने वाला था। इससे पहले उसे सुरक्षा बलों पर हमले का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


सोपोर में नागरिक के घर पर ग्रेनेड हमला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के तुजेर गांव में सोमवार की देर रात आतंकियों ने नागरिक गुलाम मोहम्मद के घर पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। एसपी सोपोर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह ग्रेनेड था या और कुछ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल हिजबुल को लगे तगड़े झटके

साल के शुरुआत में ही दक्षिणी कश्मीर में हिजबुल को तगड़ा झटका लगा है। हिजबुल कमांडर हम्माद खान समेत अब तक संगठन के नौ आतंकी मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाले आतंकी को तीन घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के आरवानी में सोमवार की देर शाम मुठभेड़ में मार गिराया गया।

मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। इसमें एक जवान भी घायल हो गया।सोमवार शाम आरवानी इलाके में सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान घात लगाए आतंकी ने पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।

इस दौरान एक घर में आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली। उसे समर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। घेरा सख्त होता देख आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। लगभग दो घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त हिजबुल मुजाहिदीन के शाहिद अहमद डार (निवासी रेडवानी कुलगाम) के रूप में हुई है। बताते हैं कि वह नौ जनवरी से घर से लापता था।

आतंकियों के खात्मे की तारीखवार कहानी...

  • 7 जनवरी को साल 2020 की पहले मुठभेड़ में दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल के आतंकी शाहिद अहमद को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। वह कुछ दिन पहले ही आतंकवाद में शामिल हुआ था। सुरक्षा बलों ने उसे समर्पण के लिए काफी मौके दिए। परिवार वालों की घर वापसी की गुहार को भी उसने ठुकरा दिया।
  • 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए इन आतंकियों में हिजबुल का टॉप कमांडर हम्माद खान शामिल है।
  • 13 जनवरी सोमवार को सुरक्षा बलों ने बडगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी आदिल गनेई को मार गिराया था।
  • 15 जनवरी को भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर हारुन हाफज को डोडा में एक मुठभेड़ में मार गिराया।
  • 16 जनवरी को किश्तवाड़ में संघ और भाजपा नेताओं का हत्यारा हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर हारुन अब्बास वानी डोडा के गुंदना टांटना इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।
  • 27 जनवरी को शाहिद अहमद डार आरवानी इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के शाहिद अहमद डार को मार गिराया गया।
  • वहीं 20 जनवरी को मारे गए तीन आतंकियों के बारे में बताते हुए डीजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस संबंध में जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन दक्षिण कश्मीर में पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है। शोपियां में आज हमने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक आदिल शेख है। यह शोपियां का ही रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed