{"_id":"5b674a134f1c1bb37b8b6739","slug":"jammu-kashmir-police-arrested-a-militant-involved-in-rifle-snatching-case-and-several-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छिनने वाला आतंकी कुपवाड़ा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छिनने वाला आतंकी कुपवाड़ा से गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके से सुरक्षा बलों ने रविवार को एक आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। कुपवाड़ा पुलिस व 18 राष्ट्रीय राइफल्स ने अंदेरनार जंगल क्षेत्र में सर्च आपरेशन के दौरान इस आतंकी को गिरफ्तार किया। इसकी शिनाख्त शतमुकाम के तौसीफ अहमद शाह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को लोलाब इलाके में पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छिनने की घटना में भी यह शामिल रहा। राइफल छिनने की घटना में शामिल रहे हिजबुल के दो आतंकियों जहूर अहमद मीर व बिलाल अहमद शाह को सुरक्षा बलों ने गुरूवार को मुठभेड़ में मार गिराया था।