फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police arrest Absconding saint from varanasi for raping minor girl of reasi

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बाबा को जम्मू पुलिस ने वाराणसी के अखाड़े से किया गिरफ्तार

Sat, 03 Nov 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police arrest Absconding saint from varanasi for raping minor girl of reasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी बाबा को जम्मू पुलिस ने वाराणसी के एक अखाड़े से पकड़ा है। बाबा को अखाड़े से मुख्य मार्ग तक लाने के लिए पुलिस को बनारस की संकरी तथा तंग गलियों से करीब दो किलोमीटर पैदल गुजरना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से बाबा को प्राइवेट कार में बैठा कर रियासी लाया गया। बाबा का नाम स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती उर्फ बनवारी बताया जा रहा है जो मथुरा का रहने वाला है। उसे पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने की छह तारीख को नाबालिग ने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच कर आपबीती सुनाई थी। उसने बताया था कि घर के पास रहने वाले बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वह उसे खाना देने जाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी बाबा की तलाश शुरू कर दी थी। अगले दिन ही नाबालिग ने एक मृत शिशु को जन्म दिया था। इस बीच आरोपी बाबा फरार हो गया था।
विज्ञापन


शनिवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने बताया कि पुलिस को पहले बाबा के झांसी में होने की सूचना मिल रही थी। बाद में उसके वाराणसी में होने की खबर मिली। इस पर पुलिस ने रणनीति के तहत साथ गए कुछ लोगों की मदद ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक पर लिखे पते से पकड़ा गया

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली तो उसे एक धार्मिक पुस्तक पर पता लिखा मिला। जिससे पता चला कि वह वाराणसी में है। इसके बावजूद आरोपी बाबा को पकड़ने के लिए पुलिस का रास्ता आसान नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed