फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police and indian army held a meeting to stop new appointments of youth as militants

जम्मू-कश्मीर में कुछ इस तरह पुलिस और सेना युवाओं को आतंकी बनने से रोकेगी

Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police and indian army held a meeting to stop new appointments of youth as militants
आतंकी
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस और सेना के आला अधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में घाटी में आतंकियों की नई भर्ती पर रोक लगाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मौजूदा हालातों पर भी बात हुई।
विज्ञापन


कुलगाम जिले के एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने कहा कि जीओसी चिनार कोर और आईजीपी कश्मीर के यहां आने का मकसद यही है कि ग्राउंड लेवल के अधिकारियों से बातचीत कर हालातों का जायजा ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के साथ साथ यह भी देख सकें कि हमारे हेडक्वार्टर की ओर से क्या मदद दी जाए ताकि यहां हालातों में जल्द सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन


आतंकियों को मुख्यधारा में वापस लाने और नई आतंकी भर्ती पर रोक लगाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के सवाल पर 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की गई। विचार विमर्श किया गया कि हम कैसे इस नई आतंकी भर्ती को कम कर पाएं। बैठक में आईजीपी कश्मीर एसपी पाणी, एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी
कुपवाड़ा जिले की एलओसी के पास चल रहे एक ऑपरेशन को लेकर सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि आतंकियों द्वारा एक घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ को विफल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed