{"_id":"60360a768ebc3e8c911c764a","slug":"jammu-kashmir-placement-centers-to-be-opened-in-every-district-for-iti-and-polytechnic-college-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए हर जिले में खुलेंगे प्लेसमेंट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए हर जिले में खुलेंगे प्लेसमेंट सेंटर
Wed, 24 Feb 2021 01:42 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विभाग आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ प्रशिक्षण भी देगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्लेसमेंट सेंटर खोले जाएंगे। सभी जिलों में खोले जाने वाले सेंटरों में युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही इन सेंटरों में रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाएगा। यहां युवाओं को ट्रेड में उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
कौशल विभाग द्वारा संचालित आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब रोजगार के लिए ज्यादा परेशान नहीं उठानी पड़ेगी। युवाओं को जिला स्तर पर ही रोजगार मिले, इसके लिए जिलों में विभाग प्लेसमेंट सेंटर खोलेगा। यह प्लेसमेंट सेंटर स्थानीय उद्योग की मांग को भी पूरा करेंगे। युवाओं को स्थानीय स्तर भी रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा
विज्ञापन
कौशल विभाग ने इस वर्ष छह महीने से एक वर्ष तक के लिए 26 नए शार्ट टर्म कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स को लेकर युवाओं का रुझान भी काफी है। पिछले दिनों कौशल विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हुसैन सामून ने सभी जिलों में प्लेसमेंट सेंटर स्थापित करने को कहा था।