{"_id":"5fd886138ebc3e3eb42f2e37","slug":"jammu-kashmir-petrol-bomb-attack-on-pagd-ddc-candidate-averted-during-workers-meet-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर :कुपवाड़ा में रैली के दौरान पेट्रोल की बोतल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर :कुपवाड़ा में रैली के दौरान पेट्रोल की बोतल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Wed, 16 Dec 2020 02:00 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की चुनाव रैली के दौरान पेट्रोल की बोतल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएजीडी उम्मीदवार तारिक मंजून मीर कुपवाड़ा में एक रैली का आयोजन कर रहे थे। रैली के दौरान नारेबाजी हो रही थी। इसी दौरान दो युवाओं को पुलिस ने पेट्रोल की बोतल के साथ पकड़ा एसएसपी कुपवाड़ा एसए दिनकर ने कहा कि एक चुनावी रैली के दौरान दो स्थानीय युवाओं को पेट्रोल की बोतल ले जाते देखा गया। रैली के दौरान नारे लगाए गए, इन दोनों युवाओं को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पीएजीडी उम्मीदवार तारिक मंजून मीर को रैली के दौरान विरोधी उम्मीदवार के दो कार्यकर्ता दिखाए दिए। संदेह के आधार पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिस दौरान उनके पास से दो पेट्रोल बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
संदिग्धों की पहचान फैसल अहमद पुत्र गुलाम रसूल और फैसल अहमद पुत्र अब्दुल गफ्फार के रुप में हुई है। इसी बीच पता चला है कि एक आरोपी स्थानीय सरपंच का बेटा है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि वावूर निर्वाचन क्षेत्र में 19 दिसंबर को चुनाव होना है।