{"_id":"5babad23867a557feb4e332a","slug":"jammu-kashmir-people-will-get-free-medicines-from-heath-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा केंद्रों पर मरीजों को दी जाएं निशुल्क दवाएं: प्रधान सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा केंद्रों पर मरीजों को दी जाएं निशुल्क दवाएं: प्रधान सचिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधान सचिव अतुल डुल्लू ने श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अतुल डुल्लू ने बुधवार को श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठक कर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की विभिन्न योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी केंद्रों में मरीजों के लिए निशुल्क दवा और चिकित्सा नीति को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
सचिव ने मटरनल हेल्थ, चाइल्ड हेल्थ, आरबीएसके, आशा, एनयूएचएम, क्वालिटी एशोरेंस, आरकेएसके, कम्यूनिकेबल व नान कम्यूनिकेबल रोग नियंत्रण प्रोग्राम आदि की जानकारी ली। उन्होंने राज्य के लिए मंजूर सभी जिला अस्पतालों में प्रधान मंत्री नेशनल डायलेसिस प्रोग्राम को शुरू करने के निर्देश दिए।
मौजूदा डीएच अनंतनाग, डीएच बारामुला, जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर, गांधीनगर अस्पताल जम्मू, डीएच उधमपुर और डीएच राजोरी अस्पताल में डायलेसिस सुविधा दी जा रही है। उन्होंने गांधीनगर अस्पताल, डीएच उधमपुर, डीएच लेह, डीएच बारामुला और डीएच अनंतनाग को चालू वित्त वर्ष के अंत तक नेशनल क्वालिटी एशोरेंस स्टेंडर्ड सर्टिफिकेशन देने को कहा।