फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Panchayat by election Ghulam Ahmed Mir said Congress is ready

जम्मू-कश्मीरः गुलाम अहमद मीर बोले- भाजपा में हिम्मत है तो कांग्रेस को राजनीतिक गतिविधि करने दे

Tue, 18 Feb 2020 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Panchayat by election Ghulam Ahmed Mir said Congress is ready
जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी किसी भी चुनाव के बहिष्कार के समर्थन में नहीं रही है, लेकिन पंचायत उपचुनाव में मौजूदा जमीनी हालात पर सरकार उन पर बहिष्कार का दबाव बना रही है। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो कांग्रेस नेताओं को अपने इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां करने की इजाजत दें, कांग्रेस आज भी दलीय स्तर पर लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन


अगर प्रशासन पार्टी के लोगों को जम्मू-कश्मीर में अपनी सियासी गतिविधियां चलाने की इजाजत नहीं देगा तो हम मीडिया के माध्यम से चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। वह चाहे पार्टी के चिन्ह पर न लड़ें, लेकिन यह साफ है कि भाजपा जिन सीटों पर जीतने का लक्ष्य देख रही है, उसमें कामयाब नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत का कत्ल किया जा रहा है।
विज्ञापन


2018 के पंचायत चुनाव और 2019 के बीडीसी चुनाव में सरकार ने 100 फीसदी मतदान के दावे किए थे। फिर आज करीब 13000 पदों पर दोबारा पंचायत उपचुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं। सरकार पहले गैर दलीय और अब दलीय स्तर पर चुनाव करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार पहले वाली नोटिफिकेशन रद्द करे या अब जमीनी स्तर पर चुनाव के लिए हालात अनुकूल बनाए। भाजपा को छोड़कर किसी अन्य दल का नेता मैदान में नहीं है, क्योंकि उन्हें प्रशासन से इजाजत नहीं दी गई है। कांग्रेस लड़कर पूर्व राज्यपाल से पंचायत के संशोधित थ्री टायर सिस्टम को वापस लाई थी।

अनुमति देने में एलजी प्रशासन गंभीर नहीं

मीर ने कहा कि उनकी मां 90 साल से ऊपर हैं और वह बीमार हैं, लेकिन पाबंदियों के कारण उससे नहीं मिल सके। इसके लिए लिखित में एलजी प्रशासन, मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। मुझे जम्मू से बाहर सियासी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं हैं, यही हाल कश्मीर में पार्टी नेताओं का है। कांग्रेस के एक शिष्टमंडल से मुलाकात के लिए एलजी प्रशासन ने पिछले दो माह से समय नहीं दिया है। जबकि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेसी खुद इलाकों में जाने को तैयार नहीं हैं, उन्हें जमीनी स्तर की असलियत को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed