{"_id":"64a58accfb62e8d2eb050bd5","slug":"jammu-kashmir-pakistani-citizen-caught-by-ib-during-amarnath-yatra-various-agencies-interrogating-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के बीच आईबी से पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, विभिन्न एजेंसियां कर रही युवक से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के बीच आईबी से पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, विभिन्न एजेंसियां कर रही युवक से पूछताछ
Wed, 05 Jul 2023 08:53 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:53 PM IST
सार
सीमा से लगते गांव रायपुर के कुछ युवकों ने संदिग्ध तरीके से युवक को घूमते देखा। जब उसको पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया उसने पाकिस्तान का पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे रायपुर गांव से पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिरासत में लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध तरीके से घूमता देखते हुए सुरक्षाबलों के हवाले किया। उसकी पहचान जुल्फिकार अली पुत्र मोहम्मद, मुसल पुनी निवासी कोट हाजी जरदर पट्टी जिला खैरपुर सिंध पाकिस्तान के रूप में की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान सीमा से लगते गांव रायपुर के कुछ युवकों ने संदिग्ध तरीके से युवक को घूमते देखा। जब उसको पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया उसने पाकिस्तान का पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद गांव में यह खबर फैल गई और पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
पकडे़ गए पाकिस्तानी नागरिक के कब्जे से पहचान पत्र जिस पर उसकी फोटो व पता लिखाा था साथ 15 रुपये भारतीय करेंसी व 260 रुपये पाकिस्तानी नोट मिले।
सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ करने के बाद उसे आरएस पुरा पुलिस के हवाले कर दिया है। अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तानी युवक के पकड़े जाने के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन