{"_id":"5cffd653bdec2207594b2ee4","slug":"jammu-kashmir-pakistan-did-ceasefire-violation-in-hiranagar-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, हीरानगर सेक्टर में की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, हीरानगर सेक्टर में की गोलाबारी
Tue, 11 Jun 2019 09:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने मंगलवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले मई महीने में भी करीब छह बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चांदवां पोस्ट के नजदीक तीन-चार राउंड गोलियां चला कर संघर्ष विराम तोड़ा। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे से अधिक समय से तक रुक-रुक कर छोटे हथियारों से गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते दहशत है। पाकिस्तान ने बीएसएफ की चांदवां पोस्ट को पिछले सवा महीने में सातवीं बार निशाना बनाया है। पोस्ट के नजदीक डिच बनाने का काम जारी है, जिसे गोलीबारी कर पाकिस्तान बार-बार काम बंद करवाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन