फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security news

Jammu News: मंदिरों से लेकर रामलीला मंच तक मजबूत होगा सुरक्षा घेरा

विज्ञापन
Security news
बाजारों में भी बढ़ेगी निगरानी, नाकों पर चेकिंग तेज
विज्ञापन

आईजीपी के दौरे के बाद तैयार हुआ प्लान, एसओजी की गश्त भी बढ़ेगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवरात्र पर शहर में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का खास प्लान तैयार किया है। इस बार मंदिरों से लेकर रामलीला और दशहरा स्थलों तक सुरक्षा का घेरा मजबूत होगा। बाहु फोर्ट, कोल कंडोली और लक्ष्मीनारायण मंदिर में अतिरिक्त निगरानी रहेगी। रामलीला और जागरण स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस व ट्रैफिक विभाग मिलकर व्यवस्था संभालेंगे।

नवरात्र शुरू होने से पहले आईजीपी जम्मू तेजिंद्र सिंह ने शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़ वाले क्षेत्रों में तैनाती और चेकिंग की स्थिति देखी। डीआईजी श्रीधर पाटिल ने जम्मू जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इनमें नवरात्र और दशहरे के दौरान सुरक्षा चुनौतियों और यातायात प्रबंधन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच बढ़ाई जाएगी। नाकों पर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के जवानों की भी तैनाती रहेगी। एसओजी की टीमें भी लगातार गश्त करेंगी। बाजारों में खरीदारी और आवाजाही भी बढ़ती है। ऐसे में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के साथ लोगों की आवाजाही सुचारु रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed