{"_id":"6024f8d88ebc3ee94a2b508d","slug":"jammu-kashmir-pagd-candidates-elected-as-chairperson-ddc-anantnag-and-vice-chairperson-ddc-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष चुनावः अनंतनाग सीट पर गुपकार गठबंधन को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष चुनावः अनंतनाग सीट पर गुपकार गठबंधन को मिली जीत
Thu, 11 Feb 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 11 Feb 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
गुपकार गंठबंधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में अनंतनाग सीट से गुपकार गठबंधन को जीत मिली है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सीट पर गठबंधन का कब्जा हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ को अध्यक्ष और पीडीपी के वकील जावेद अहमद को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को रियासी डीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा के सर्राफ सिंह नाग और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने बाजी मारी। डीडीसी चुनाव में 14 में से सात सीटें जीतने के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः झील में खुद को कंबल से ढके और नाव पर बैठे लोग ये क्या कर रहे हैं? तस्वीरें देख धोखा खा जाएंगे
विज्ञापन
मिनी सचिवालय में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से डीडीसी सदस्य सर्राफ सिंह नाग और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के जगजीवन लाल व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अब्दुल रशीद और गुलाबगढ़ ब्लॉक से जीती निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने दावेदारी जताई थी। दोनों ही पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे।
यह भी पढ़ेंः श्रद्धालुओं के लिए खोली गई वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा, कीजिए दर्शन और जानिए इससे जुड़े रहस्य
डीसी इंदु कंवल चिब की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया को शुरू करवाया गया। मतदान में अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सर्राफ सिंह नाग को 14 में से नौ और नेकां के जगजीवन लाल को पांच सदस्यों का समर्थन मिला।