{"_id":"617ccdab87e70b577677ea29","slug":"jammu-kashmir-operation-can-be-prolonged-in-the-forests-of-poonch-many-times-there-has-been-firing-in-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के जंगलों में लंबा खिंच सकता है ऑपरेशन, कई बार मुठभेड़ में हो चुकी है गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के जंगलों में लंबा खिंच सकता है ऑपरेशन, कई बार मुठभेड़ में हो चुकी है गोलीबारी
Sat, 30 Oct 2021 10:14 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:14 AM IST
सार
11 अक्तूबर से पुंछ के जंगलों में दो आतंकी हमले हुए हैं। पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुंछ के जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ के जंगलों में आतंकियों की ढूंढ रही सेना और पुलिस का ऑपरेशन अभी लंबा खिंच सकता है। सेना का कहना है कि एक हफ्ते तक अभी और ऑपरेशन चल सकता है। आतंकियों की तलाश में हर एक रणनीति अपनाई जा रही है। पुंछ के जंगलों में पिछले 17 दिन से आतंकियों की तलाश चल रही है। आतंकियों की तलाश में 3 हजार से अधिक सैन्य जवान और पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप लगा हुआ है। 11 और 14 अक्तूबर को घात लगाकर आतंकी दो हमले कर चुके हैं जिसमें दो जेसीओ समेत 9 जवान शहीद हो चुके हैं।
कई बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है। जबकि आतंकियों की तलाश में मौके पर ले जाए गए एक पाकिस्तानी आतंकी की मौत हो चुकी है। घने जंगल और दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकियों से मुठभेड़ अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। उल्लेखनीय है कि पुंछ पुलिस के पास उक्त जंगलों में आतंकियों के होने की सूचना दो महीने से थी। आतंकियों से सामना होने पर दो अलग-अलग हमलों में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू का महिला कॉलेज गांधीनगर पदमा सचदेव और सांबा डिग्री कॉलेज प्रेमचंद डोगरा के नाम से जाना जाएगा
विज्ञापन
मामले की जांच में पुलिस ने 3 ओजी वर्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। ऐसी भी आशंका है कि आतंकी जंगल से बाहर निकल चुके हैं। वह किसी दूसरे ठिकाने पर छिपे हो सकते हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेेंद्र आनंद का कहना है कि आतंकियों की तलाश में हर तरह आपरेशन चलाया जा रहा है। तलाश चल रही है। अभी एक हफ्ता और लग सकता है।