फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Only if the quality is right, the road contractor will be paid, the roads already built will also be investigated

जम्मू-कश्मीर: गुणवत्ता सही होने पर ही सड़क के ठेकेदार को हो सकेगा भुगतान, पहले से बनी सड़कों की भी होगी जांच

Thu, 28 Oct 2021 01:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 28 Oct 2021 01:21 PM IST
सार

पीएमजीएसवाई की तर्ज पर स्थानीय और स्टेट हाईवे की थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन को प्रशासनिक परिषद की मंजूरी। डीपीआर से लेकर सड़क निर्माण तक राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Only if the quality is right, the road contractor will be paid, the roads already built will also be investigated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सड़कों की गुणवत्ता के लिए प्रशासनिक परिषद ने थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन गाइडलाइन को मंजूरी दे दी है। इस व्यवस्था के तहत एक तटस्थ एजेंसी स्थानीय से लेकर स्टेट हाईवे दर्जे वाली सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता जांच करेगी। सैंपलिंग और टेस्टिंग में निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर ही ठेकेदार को भुगतान होगा। खास बात है कि नई गाइडलाइन से नए निर्माण के अलावा पहले से बनाई गई सड़कों को भी जांच होगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन


एलजी की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने नई गाइडलाइन की गुणवत्ता जांच एवं निगरानी व्यवस्था को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तर्ज पर मंजूर किया है। इसमें सड़क परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, टिकाऊ सड़क निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं को भारतीय मानकों के तहत सुनिश्चित किया जाएगा। क्वालिटी कंट्रोल के लिए डिजाइन, इंस्पेक्शन और क्वालिटी कंट्रोल निदेशालय को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डोडा हादसे में सेना के जवान बने देवदूत, एयरलिफ्ट कर घायलों को पहुंचाया जीएमसी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्ड पार्टी जांच पैनल में होंगे राष्ट्र स्तरीय विशेषज्ञ
सड़क परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जांच के लिए जो पैनल होगा, उसमें राष्ट्र स्तरीय अनुभव वाले विशेषज्ञ भी होंगे। इसमें सरकार के अपने विभागों के इंजीनियरों को भी शामिल किया जाएगा। पैनल के विशेषज्ञ सड़क परियोजना की डीपीआर, टेंडरिंग आवंटन, जमीनी स्तर पर काम की लगातार निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed